भिवाड़ी थाना अधिकारी सचिन शर्मा ने गुरुवार दोपहर 3:00 बजे बताया की पुलिस ने शातिर वाहन चोर राजू सिंह निवासी खेडी को गिरफ्तार किया है। बदमाश ने यह बाइक करीब एक माह पहले गुरुग्राम सदर के इस्लामपुर इलाके में एक पीजी के बाहर से चोरी की थी। आरोपी इसे बेचने की फिराक में नयागांव पार्क के पास खड़ा था तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे दबोच लिया।