पंचकूला: मानकटबरा गांव के नजदीक ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार हुआ घायल, इलाज जारी
रायपुर रानी के नजदीकी गांव मानकटबरा गांव के नजदीक ट्रक और मोटर साइकिल की टक्कर में मोटर साइकिल सवार घायल हो गया। मेरी जानकारी अनुसार मोटरसाइकिल सवार और ट्रक के बीच आमने-सामने से टक्कर हुई है। स्थानीय लोगों के द्वारा बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार युवक को रायपुर रानी के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है। घायल युवक की पहचान नही हो पाई।