मझोली: ग्राम मोहनिया में नहर के पास कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, दो घायल, मझौली पुलिस ने मामला दर्ज किया
मझौली थाना प्रभारी नेहरू सिंह खंडाते ने सोमवार दोपहर 2:00 बजे बताया कि हामिद खान निवासी सुप्ताल ने रिपोर्ट लिखाई कि वह बावर्ची का काम करता है अपने भाई और एक परिचित के काम करने वाले आमिर खान और आमिर के पिता आसिफ खान के साथ अलग वाहनों से खाना बनाने आ रहे थे तभी ग्राम मोहनिया के आगे नहर के पास एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी जिसमें दो लोग घायल हो गए।