चाईबासा: सिंहपोखरिया के पास ट्रक से बचने के प्रयास में मोटरसाइकिल पुल से नीचे गिरा , गंभीर रूप से एक जख्मी सदर अस्पताल में दाखिल
सिंहपोखरिया के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार की ट्रक से बचने के प्रयास में मोटरसाइकिल पुल से टकरा कर नीचे गिरने से इचापुर निवासी 18 वर्षीय लखिंद्र बिरुली और झींकपानी स्टेशन निवासी मोहन बारी और सूरज मुंडा जख्मी हो गए । तीनो को सरकारी एंबुलेंस से सदर अस्पताल लाया गया ।घटना में लखिंद्र बिरुली के छाती , पैर में गंभीर चोट लगी है । मरहम पट्टी कर लखिंद्र बिरुली को पुरुष वार्ड में दाखिल किया गया है ।