नीमच: नीमच-नयागांव फोरलेन पर बाइक स्लिप होने से हादसा, परिवार के 5 सदस्य घायल
रविवार को शाम 6:00 प्राप्त जानकारी के अनुसार कैंट थाना क्षेत्र के नीमच-नयागांव फोरलेन पर सगराना गांव के पास एक बाइक फिसलने से सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक पर सवार माता-पिता सहित 3 बच्चे घायल हो गए। बच्चों के हाथ और शरीर पर चोटें आई हैं। बताया गया कि घायलों के साथ एक अन्य व्यक्ति पीछे दूसरी बाइक पर चल रहा था, जिसने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहु