पदमपुर के बसंत पैलेस के सामने पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने सोमवार रात को 8:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि बसंत पैलेस के पास पिकअप और बाइक पर टक्कर हुई हादसे में हरियाणा निवासी युवक की मौके पर मौत हो गई शव को मौर्चरी में रखवाया गया है परिजनों को सूचना दे दी।