सिरोही: सिरोही में धारदार हथियारों से सामूहिक जानलेवा हमला, 8 लोग घायल, एक की हालत गंभीर, उदयपुर किया रेफर
Sirohi, Sirohi | Feb 26, 2026 सिरोही जिले के पालडी एम थाना क्षेत्र के बड़ावेरा गांव में पुरानी रंजिश के चलते दर्जनों लोगों द्वारा सामूहिक रूप से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमलावरों ने कुल्हाड़ी, तलवार, धारिया और लाठियों से एक घर पर अचानक हमला कर दिया हमले में करीब 8 लोगों को गंभीर रूप से घायल हो गए। वही पीड़ित जोगाराम भील ने पालडी एम थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।