गोपालगंज: कोनहवा मोड़ के पास डिवाइडर से टकराई पिकअप, हादसे में दो लोग घायल
गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के कोनहवा मोड़ के समीप एक पिकअप अनियंत्रित होकर मंगलवार की सुबह 5.30 में डिवाइडर टकरा गई। वहीं इस हादसे में पिकअप में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं इस घटना के बाद वहां काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी हुई नजर आई। वहीं इस बात की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।