गोपालगंज: जनकपुर से विवाह के बाद अयोध्या लौटते समय गोपालगंज में पहुंची श्री राम की बारात, लोगों ने किया स्वागत
जनकपुर से ब्याह रचाने के बाद भगवान श्री राम की बारात दूसरे दिन गोपालगंज पहुंची। इस दौरान बरात में शामिल करीब ढाई सौ बरातियों का गोपालगंज की धरती पर राम भक्तों द्वारा भव्य तरीके से स्वागत और अभिवादन किया गया। वही हजियापुर निवासी राजन तिवारी द्वारा किए गए इस स्वागत कार्यक्रम के दौरान बारातियों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।