गोपालगंज: करसघाट के पास सड़क हादसे में घायल युवक की गोरखपुर में मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचा
गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के करसघाट के समीप हुए सड़क हादसे में घायल एक युवक की इलाज के दौरान गोरखपुर में सोमवार की दोपहर 3:00 बजे मौत हो गई। वहीं इस बात की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई और पुलिस पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी हुई है।