गुरुग्राम में इस बार कमिश्नरेट पुलिस गरीब और जरूरतमंद लोगों के साथ दीवाली मना रही है। पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा के निर्देश पर डीएलएफ फेस एक थाना पुलिस ने इसकी पहल की। रविवार को एसएचओ राजेश बागड़ी की अगुआई में पुलिस टीम बंधवाड़ी स्थित द अर्थ सेवियर सोसाइटी द्वारा संचालित गुरुकुल और अनाथालय पहुंची।