मुरादाबाद: मझोला थाना क्षेत्र में रोड पार करते समय फर्म कर्मी को बाइक सवार ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल
मझोला थाना क्षेत्र के सर्किट हाउस के निकट फर्म कर्मी को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों से आरोपी की शिनाख्त में जुटी है। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं।