पिड़ावा: रामपुरिया से रसूलपुरा सड़क मार्ग जर्जर, चलना हुआ दुश्वार
पिड़ावा क्षेत्र के रामपुरिया से रसूलपुरा की ओर जाने वाला सड़क मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो गया है। ग्रामीण शंकर सिंह ने शुक्रवार दोपहर 1 बताया कि यह सड़क मार्ग पिछले कई वर्षों से जर्जर हालत में पहुंच चुका है।जिस पर प्रतिदिन सैकड़ो ग्रामीणों का आना-जाना लगा रहता है।वहीं दर्जनों स्कूली बच्चे भी इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं। सड़क पूरी तरह से उखड़ चुकी है।