रहली: जंगल में पेड़ पर मिला युवक का शव, पुलिस ने मर्ग किया कायम
Rehli, Sagar | Sep 14, 2025 रहली थाना क्षेत्र के मादरा और रेजा तिगड्डा के बीच जंगल में 35 वर्षीय युवक का शव फंदे पर मिला। शव की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए शव अस्पताल भेजा। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। मृतक रविकांत उर्फ गुलशन प्रजापति, पिता प्यारेलाल प्रजापति, निवासी नदी मोहल्ला रहली, घर से नदी की ओर गया था।