फुलेरा मु. सांभर: बिंदायका इलाके की निकेतन कॉलोनी में घर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में अचानक लगी आग, आस-पास के इलाके में मचा हड़कंप
बिंदायका थाना इलाके के निकेतन कॉलोनी में खाना बनाते समय आज शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे गैस सिलेंडर में अचानक आग लग जाने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लगने की सूचना के बाद आसपास के घरों में रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकले आग की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई।