सीतापुर: हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मृत हुए व्यक्ति की हुई पहचान लखनऊ इलाके का निवासी था मृतक
जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ था। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। जिसके बाद मृतक के परिवार वाले जिला अस्पताल पहुंचे और मृतक की शिनाख्त करते हुए पहचान की थी। मामले में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, मृतक लखनऊ इलाके के लाटूश रोड का निवासी था