सीतापुर: बेलवा बरेती में नदी के गहरे पानी में डूबने से व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
तंबौर थाना क्षेत्र बेलवा बरेती गांव में अचानक नदी के गहरे पानी में डूब जाने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। ग्रामीणों की मदद से मृतक के शव को नदी से बाहर निकाला गया था। व्यक्ति की हुई मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है। मामले में मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सीतापुर भेज कर पोस्टमार्टम कराया है।