पन्ना नगर मंडल एवं ग्रामीण मंडल के तत्वाधान में स्थानीय पॉलिटेक्निकल ग्राउंड में आज दिन गुरुवार दिनांक 4 दिसंबर को शाम 4 बजे सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष श्री बृजेंद्र मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।