हाथरस: हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव से लापता हुए किशोर को पुलिस ने दिल्ली से किया दस्तयाब, पुलिस ने कराया डॉक्टरी परीक्षण
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव से लापता हुए किशोर को कार्यवाही करते हुए पुलिस ने दिल्ली से दस्तयाब किया है। हाथरस जंक्शन के एक गांव से किशोर के लापता हो जाने के बाद परिजनों की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने किशोर को दस्तयाब कर जिला अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण कराया है। किशोर को दस्तयाब करने के बाद पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है ।