मंदसौर: कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाते युवक को किया गिरफ्तार, मोबाइल फोन जब्त
मंदसौर शहर कोतवाली पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के दशरथ नगर में मोहन सेठ के मकान के पीछे 9 फरवरी 2026 को दोपहर 3.20 से 3.50 बजे के बीच आरोपी द्वारा ऑनलाइन सट्टा खिलाने की सूचना मिली थी।