मंदसौर: कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई, अवैध देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
थाना शहर कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत की गई। पुलिस को सूचना मिलने पर टीम ने मंदसौर क्षेत्र में दबिश दी, जहां दोपहर 1 बजे से 1:30 बजे के बीच आरोपी को अवैध रूप से शराब रखते हुए पकड़ा गया।