मुरादाबाद: हिंदू देवी-देवताओं पर अश्लील टिप्पणियां करने के आरोप में मुरादाबाद में यूट्यूबर फरमान को किया गया अरेस्ट
मुरादाबाद में एक यूट्यूबर पिछले कई दिनों ने हिंदू देवी देवताओं के बारे में अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणियां करके सोशल मीडिया पर रील्स अपलोड कर रहा था। इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने यूट्यबर फरमान के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। फरमान लगातार एक के बाद एक आपत्तिजनक पोस्ट करके शहर की फिजा में जहर घोलने की कोशिशों में जुटा था।