लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र के गनेशखेड़ा गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव गांव के बाहर खेत में पेड़ से लटकता मिला। मृतक की पहचान 40 वर्षीय सुभाष चंद्र के रूप में हुई है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।