चरखारी: चरखारी में अनोखी प्रेम कहानी, सामाजिक बंधनों को तोड़कर दो युवतियों ने रचाई शादी, परिवार ने निभाईं रस्में
महोबा जनपद के चरखारी कस्बे से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है, जिसने न सिर्फ बुंदेलखंड बल्कि पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना दी है। सामाजिक और पारंपरिक मान्यताओं को दरकिनार करते हुए यहां एक लड़की ने लड़की से शादी कर सबको हैरत में डाल दिया। तीन साल तक चला यह प्रेम आखिरकार कोर्ट मैरिज के मुकाम तक पहुंचा और अब यह जोड़ा खुले तौर पर साथ रह रहा है।