मंदसौर: गांव गुजरदा में पंडित के घर गाड़ी का मुहूर्त निकलवाने पहुंचे दो लोगों के साथ पंडित सहित तीन लोगों ने की मारपीट
मंदसौर यशोधर्मन थाना क्षेत्र के गांव गुजरदा में पंडित के घर पर फोर व्हीलर गाड़ी का मुहूर्त निकलवाने गए दो दलित समाज के लोगों के साथ पंडित व अन्य दो लोगों ने की मारपीट, घटना में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है एवं इस घटना में दो लोग घायल है जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है,