हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर कड़ाके की ठंड ने नववर्ष का स्वागत किया, हल्की बूंदाबांदी के बाद तापमान में गिरावट, शीतलहर ने ठिठुराया
नए साल 2026 की शुरुआत गुरुवार को कड़ाके की ठंड के साथ हुई। बुधवार को जिले में कई जगह हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद से ही बदले मौसम के मिजाज के बीच लगातार दूसरे दिन चली ठंडी हवाओं ने ठिठुरने को मजबूर कर दिया। मावठ के बाद गुरुवार सुबह जिले में कई जगह कोहरा छाया रहा और धुंध की फुहारें बारिश की तरह गिरती रही।