नौगढ़ वनांचल क्षेत्र सुबह से ही नव वर्ष का पहला दिन उत्सव के रंग में सराबोर नजर आया। घने कोहरे को चीरकर जैसे ही सूरज की पहली किरणें राजदरी और देवदरी के झरनों पर पड़ीं, वहां का दृश्य अलौकिक हो उठा। चट्टानों के बीच से कल-कल करती जलधारा और उस पर पड़ती सूर्य की लालिमा पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी रही जिसको देखने के लिये गुरुवार शाम 06 बजे तक पर्यटक डटे रहे।