गजसिंहपुर थाना क्षेत्र के दो बीबी गांव की रोड पर अज्ञात बाइक सवार बदमाश महिला की कानो की बालिया छीनकर फरार हो गया।इस मामले में पुलिस ने मुकदमा किया है । पुलिस ने शनिवार शाम 5:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि एक महिला ने थाने में हाजिर होकर कहा कि वह मुख्य रोड से जा रही थी।इस दौरान पीछे से बाइक सवार बदमाश आया और उसके कानों की बालिया छीनकर फरार हो गया।