झांसी: झांसी-लखनऊ इंटरसिटी ट्रेन की बहाली, रेलवे ने 1 मई से पहले पूरा किया काम, 29 से चलेगी ट्रेन, बस्ती तक जाएगी राप्तीसागर
Jhansi, Jhansi | Apr 26, 2025 लखनऊ-कानपुर रेल लाइन पर गंगा पुल पर मरम्मत का काम निर्धारित अवधि से पहले पूरा कर लिया गया। काम के चलते झांसी से गोविंदपुरी तक स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही थी, जो 29 से रद्द रहेगी। इधर, काम पूरा होने के कारण तय तारीख तक रद की गईं दर्जनों ट्रेन का संचालन बहाल कर दिया गया है। अब झांसी-लखनऊ इंटरसिटी का संचालन 29 अप्रैल से शुरू होगा।