उमरिया में कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन और पुलिस अधीक्षक विजय कुमार भागवानी की उपस्थिति में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ईद उल फितर, रामनवमी चैतीचांद और गुड़ी पड़वा जैसे आगामी त्योहारों की तैयारियों पर चर्चा की गई।बैठक में बताया गया कि 19 मार्च को चैत्र नवरात्रि की बैठकी और गुड़ी पड़वा,20 मार्च को चैतीचांद तथा 27 मार्च को रामनवमी है।