जौनपुर: लापरवाही के मामले में एसएसपी ने लिया एक्शन, तीन पुलिसकर्मियों को किया निलंबित
जौनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने कानून-व्यवस्था में लापरवाही बरतने के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित कर्मियों में सरपतहां थाने के हेड कॉन्स्टेबल महफूज हाशमी, लाइन बाजार थाने के कॉन्स्टेबल परितोष सिंह और सुरेरी थाने के कॉन्स्टेबल हिमांशु राव शामिल हैं