बांधवगढ़: धान लदे ट्रकों से लगा जाम, ग्रामीण परेशान, दुर्घटना की आशंका, लोगों ने ट्रक हटाने की मांग की
उमरिया ग्राम भरौला में स्थित वेयरहाउस के सामने सड़क किनारे खड़े धान लोड ट्रकों के कारण लगातार जाम की स्थिति बनी हुई है। ट्रकों की लंबी कतारों से आवागमन बाधित हो रहा है, जिससे राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि जाम के कारण आए-जाए में काफी समय लग रहा है और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।