दरभंगा: लहेरियासराय-सहरसा मेमू ट्रेन के शौचालय में मिला 42 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
दरभंगा के लहेरियासराय स्टेशन पर लहेरियासराय सहरसा मेमू ट्रेन की शौचालय से 42 वर्ष की एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। तो वही इसकी सूचना जब जीआरपी को प्राप्त हुई तो उन्होंने शव को कब्जे में लेकर DMCH पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसी प्रकार का कोई पहचान नहीं मिल पाया जिससे उनकी पहचान हो सके। इस बात की जानकारी जीआरपी पुलिस ने सोमवार को दोपहर 2:00 बजे प्रदान की।