सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम कोसगां चारपारा में सोमवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती धूमधाम व हर्षौल्लास के साथ मनाई गई। वही संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के अवसर पर गौतम बुद्ध और संत शिरोमणि गुरु रविदास की प्रतिमा का अनावरण अतिथियों के द्वारा किया गया इस दौरान समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे