गोपालगंज: मनियारा गांव में भूमि विवाद को लेकर मारपीट, छह लोग जख्मी, अस्पताल में भर्ती
कुचायकोट थाना क्षेत्र के मनियारा गांव में शनिवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस घटना में एक पक्ष से दो व दूसरे पक्ष से चार लोग जख्मी हो गए। वहीं सभी घायलों को रेफर किए जाने के बाद सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। यहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।