मुंडावर: मुंडावर में आर्य महासम्मेलन का शुभारंभ यज्ञ हवन से किया गया, कार्यक्रम देर रात तक जारी रहा
Mandawar, Alwar | Sep 28, 2024 मुंडावर कस्बे स्थित राजकीय महाविद्यालय के सामने मैदान में शुक्रवार को आर्य महासम्मेलन का शुभारंभ प्रातः 11 बजे किया गया। हवन व यज्ञ से शुभारंभ हुये आर्य महा सम्मेलन में देर रात दूरदराज से आए प्रसिद्ध सन्यासी, विद्वान व भजनोंपदेशको ने अपनी अपनी प्रस्तुतिया दी। इस मौके पर मुंडावर आर्य समाज प्रधान उजेन्द्र जांगिड़, मंत्री चुन्नीलाल, कोषाध्यक्ष सुरेश मौजूद।