बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के जोगी नवादा में शांतिपूर्ण तरीके से निकाला गया मोहर्रम का जुलूस, पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के जोगी नवादा से शांतिपूर्ण तरीके से निकाला गया मोहर्रम का जुलूस। पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे एसपी सिटी मानुष पारिक क्षेत्राधिकार पंकज श्रीवास्तव और सिटी मजिस्ट्रेट। जोगी नवादा के स्थानीय लोगों ने हिंदू मुस्लिम भाई-भाई की मिसाल पेश की वही हिंदू समाज के लोगों ने ताजियों पर गुलाब के फूल डालकर ताजियों का स्वागत किया।