शाहनगर: भक्ति और उल्लास का संगम: खमतरा में भव्य शोभायात्रा के साथ दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन
शाहनगर क्षेत्र के ग्राम खमतरा में मंगलवार शाम नवरात्रि पर्व का समापन बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। मां दुर्गा की प्रतिमाओं एवं ज्वारे का विसर्जन आज परंपरागत रीति-रिवाजों और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ संपन्न हुआ।सुबह से ही गांव के विभिन्न दुर्गा पंडालों में धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रही। भक्तों ने दुर्गा प्रतिमाओं के समक्ष हवन-पूजन किया।