नगर के हापुड़ मार्ग स्थित एक बंद गोदाम में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से अफरा तफरी मच गई वहीं सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। गुरुवार को हापुड़ मार्ग स्थित एक बंद गोदाम में अचानक आग लगने से आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई।