रामपुर: अंबेडकर पार्क में कांग्रेस पार्टी ने महापरिनिर्वाण दिवस पर डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
Rampur, Rampur | Dec 6, 2024 शुक्रवार को दोपहर एक बजे कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता अम्बेडकर पार्क में एकत्रित हुए। कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष नोमान खान के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।