देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर गणेशपुर फ्लाईओवर के ऊपर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक तेल से भरे टैंकर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया और पूरे फ्लाईओवर पर धुएं का गुबार छा गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि समय रहते आग बुझा दी गई.