सहारनपुर: 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र हाकिमपुरा की 33 केवी लाइन में क्षतिग्रस्त पोल बदले जाएंगे, 4 घंटे आपूर्ति बाधित रहेगी
33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र हाकिमपुरा की 33 के वी लाइन पटनी से हाकिमपुरा बिजली घर तक स्थापित क्षतिग्रस्त विद्युत पोल बदलने हेतु शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक शटडाउन प्रस्तावित है। गुरुवार रात्रि 8:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार जिसके चलते हाकिमपुरा, रमजानपुरा, गोपालपुरा, शकलापुरी, बिशनपुर, विश्वास नगर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।