मुशहरी: जीआरपी कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस
मुजफ्फरपुर जिला मुख्यालय सहित पूरे क्षेत्र में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस गौरवशाली अवसर पर मुजफ्फरपुर जंक्शन स्थित जीआरपी कार्यालय में भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जीआरपी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने विधिवत रूप से तिरंगा फहराया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी।