पटेढ़ी बेलसर: धरमपुर के समीप सड़क दुर्घटना में घायल हुआ मोटरसाइकिल सवार युवक
पटेढ़ी बेलसर प्रखंड क्षेत्र के धर्मपुर के नजदीक मुजफ्फरपुर के तरफ से आ रहे मोटरसाइकिल सवार गिरकर घायल हो गया घटना के संबंध में बताया गया कि हरौली निवासी अभय कुमार जो मुजफ्फरपुर के तरफ से आ रहा था। तभी दूसरी दिशा से आ रहे टेंपो से ठोकर लग गई जिससे गिरकर वह घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।