कटिहार: भेलाई गांव में बाइक की टक्कर से घायल महिला ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
शनिवार के दोपहर 1 बजे 20 वर्षीय महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने परिजन सदर अस्पताल पहुंचे थे। जिसकी मौत सड़क दुर्घटना के कारण हुई थी। मृतिका ईशा सोरेन अपनी सास मौसमत मुन्नी के साथ हटिया जा रहे थे। ऑटो पकड़ने के लिए सड़क पर दोनों खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार में ईशा को टक्कर मार दी। जिससे ईशा की हालत काफी गंभीर हो गई।