नजीबाबाद: डबल फाटक स्थित फ्लाईओवर के नीचे महिला का शव मिलने से फैली सनसनी
आज दिनांक 19 फरवरी 10:00 जानकारी के अनुसार नजीबाबाद के डबल फाटक स्थित फ्लाई ओवर के नीचे एक अधेड़ उम्र की महिला का शव पड़ा मिला। शव मिलने की खबर लगते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और वहां लोंगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक जयभगवान सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने मौजूद लोगों से शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की।