गोहाना: लघु सचिवालय में किसानों ने खराब फसलों का मुआवजा देने की मांग को लेकर 52वें दिन भी अपना धरना जारी रखा।सरकार को चेतावनी दी
Gohana, Sonipat | Mar 20, 2024 लघु सचिवालय में किसानों ने खराब फसलों का मुआवजा देने की मांग को लेकर 52वें दिन भी अपना धरना जारी रखा। बुधवार को किसानों ने धरना स्थल पर बीमा कंपनी व कृषि विभाग के अधिकारियों के खिलाफ हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करने और चुनावों के दौरान बीजेपी नेताओं का विरोध करने का निर्णय लिया। किसानों का नेतृत्व भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल ने किया।