अम्ब: नंदपुर में कलयुगी बेटे ने मां पर तेजधार हथियार से किया हमला, मां घायल
नंदपुर गांव में एक कलयुगी बेटे ने घरेलू विवाद के चलते घर में जमकर हंगामा किया और अपनी ही माता पर किसी तेजधार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घायल महिला को उपचार हेतु क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया है। डीएसपी वसुधा सूद ने सोमवार शाम 5बजे मामले की पुष्टि की है।