सोनपुर: फोरलेन पर नयागांव चेक पोस्ट के समीप बीच सड़क पर ट्रैक्टर का चक्का हुआ ब्लास्ट, मची अफरा-तफरी
Sonepur, Saran | Apr 13, 2024 शनिवार को चक्का टूटकर ब्लास्ट हो गया। इस दौरान वहां जोरो की आवाज सुनाई दी। थोड़ी ही देर में वहां लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। थोड़ी देर के लिए वहाँ सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि इस घटना के बाद चालक बाल बाल बच गया। ट्रैक्टर पर सीमेंट का बोरा लदा हुआ था। ट्रैक्टर के मालिक ट्रैक्टर बनाने की जुगत में लगे।