युवा प्रगति संघ के तत्वावधान में संचालित वाईपीएस पब्लिक स्कूल, शिवसागर (डोमचांच) में कक्षा द्वितीय से अष्टम तक के विद्यार्थियों के लिए कुकिंग आर्ट (पाक कला) कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को 12 बजे किया गया। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।